फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूलरभोज के बौर जलाशय में नौकायन का शुभारंभ

विज्ञापन
गुलरभोज के बौर जलाशय में नौकायन करते पूर्व सांसद बलराज पासी व अतुल पांडेय। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गूलरभोज। बौर जलाशय में नौकायन का शुभारंभ पूर्व सांसद बलराज पासी और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल पांडेेय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सोमवार को पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए डॉर मैट्रिक हॉल के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद पासी ने केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने गूलरभोज के बौर जलाशय को कैबिनेट की बैठक में पर्यटन डस्टीनेशन हब के रूप में घोषित करवाकर क्षेत्र की जनता को तोहफा दिया है। इसी के तहत सैलानियों को आकर्षित करने को जलाशय में नियमित नौकायान शुरू किया गया है। सैलानियों के आवागमन से क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। यहां नौकायान का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने करना था, लेकिन अचानक देहरादून जाने की वजह से वह शामिल नहीं हो पाए। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने मोटर बोट से जलाशय भ्रमण का लुत्फ भी उठाया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, एसडीएम एपी वाजपेयी, एसओ जसविंदर सिंह, चौकी प्रभारी कैलाश नगरकोटी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, बीसी त्रिवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दूबे, गुलाम गौस, राजेश गुंबर, अभिषेक, तरुण दूबे, गुरमेल सिंह, राकेश दिवाकर, अनुज तिवारी, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नौकायान का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी
गूलरभोज। बौर जलाशय को पर्यटन हब के रूप में घोषित होने के बाद अब यहां सैलानी और आम लोग नौकायान का लुत्फ उठा सकेंगे। जलाशय में नौकायान कराने का लाइसेंस टिहरी एडवेंचर और अरविंद रतुड़ी की फर्म को मिला है। फर्म ने पहले दिन जलाशय में स्पीड बोट, जेड स्की, जेड अटैक, बनाना राउंड, डोनट बोट, वाटर स्कूटर आदि उपकरण उतारे। फर्म संचालक दिनेश रावत और महेश भट्ट ने बताया कि नौकायान कराने को सुरक्षा के पूरे इंतजाम कराए जाएंगे। वहीं बिना लाइफ जैकेट के वह नौकायान नहीं कराएंगे। नौकायान कराने को उनके पास एक्सपर्ट इंस्टक्टर की टीम है। इसके लिए सैलानियों को नौकायान का चार्ज देना होगा। इसे बहुुत कम रखा है। वाटर स्कूटर का एक राउंड दो किमी का ढाई सौ रुपये, जेड अटैक के पांच मिनट के दो सौ रुपये, डोनट और पेंटून बोट के दस मिनट के एक राउंड के दो सौ और स्पीड बोट को एक राउंड छह से आठ मिनट और इसका चार्ज ढाई सौ रुपये देने होंगे। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि जलाशय पर नौकायान का लाइसेंस एक साल के लिए दिया है। अभी विभाग के पास और भी योजनाएं हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम: दीक्षित
गूलरभोज। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने गदरपुर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह को जलाशय पर सुरक्षा को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। एसओ गदरपुर सिंह ने बताया कि यहां डेढ़ सेक्शन पीएसी, दो एसआई, जल पुलिस के दो सिपाहियों की तैनाती करा दी हैं। वहीं एसडीआरएफ की टीम के लिए लिखा गया है। जल्द ही वह भी आ जाएगी। इधर, जलाशय में कार्निवाल के तहत 13 से 15 फरवरी में कयाक और कैनो की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें