फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ/ रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व बीकेटीसी पदाधिकारियों से बृहस्पतिवा को हुई वार्ता के बाद श्री केदारनाथ धाम में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपना आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। बीकेटीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से दूरभाष पर वार्ता के बाद अस्थायी कर्मचारी धरना समाप्त करने पर सहमत हुए। इस अवसर पर केदारनाथ में बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती तथा केदारनाथ के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मंदिर परिसर स्थित धरना स्थल पर मौजूद रहे और बातचीत में शामिल हुए।
विज्ञापन

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इससे पूर्व 27 अक्टूबर को बीकेटीसी अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम में हुई वार्ता के बाद बदरीनाथ धाम सहित ज्योतिर्मठ कार्यालय में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया था इस तरह अब सभी अस्थायी कर्मचारियों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर समिति अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। कर्मचारियों की वेतनवृद्धि, आकस्मिक मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त धनराशि, दुर्घटना बीमा तथा ईपीएफ सहित विभिन्न मांगों पर विचार के लिए उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में उपसमिति गठित की गयी है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि धरना-प्रदर्शन में शामिल अस्थायी कर्मचारियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की विभागीय अथवा उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि गठित उपसमिति 15 दिनों के भीतर मांगों के निस्तारण का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर अस्थायी कर्मचारियों के हित में प्रस्तावित वन टाइम सेटलमेंट प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में शासन को नए सिरे से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, कालीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी व अधीनस्थ मंदिरों, विश्राम गृहों कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने भी अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्ति के अवसर पर केदारनाथ में अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिनिधि आशुतोष शुक्ला, विपिन कुमार, मनोज शुक्ला, पुष्कर रावत, रमेश कुर्मांचली, संजय पवार, योगेश शुक्ला, भोला कुंवर, शिशुपाल बजवाल, सूरज नेगी, देवेंद्र राणा, योगम्बर, दिलबर, दिलीप एवं कन्हैया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें