रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया। डेंटारा.इन क्लीनिक देहरादून और आदित्य रामदास फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में संस्थापक एवं निदेशक डॉ. रतिका सोलंकी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के दांतों का परीक्षण कर उपचार किया। अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह के प्रयासों से आयोजित शिविर में जवानों को दांतों की देखभाल, मुख संबंधी समस्याओं से बचाव और नियमित उपचार के बारे में जानकारी दी गई। दांतों की सामान्य और तात्कालिक समस्याओं का मौके पर उपचार करने के साथ जवानों को ओरल केयर किट भी वितरित की गईं।