फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार युवाओं को उपाध्यक्ष, दो को महामंत्री और पांच को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास डिमरी ने बताया कि पार्टी आला पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। बताया कि अंतिक नेगी, प्रदीप राणा व उत्तम सेमवाल को उपाध्यक्ष, धनीता रावत व गौरव चौधरी को महामंत्री, अनिल कोठियाल, कुलदीप अग्रवाल, संजय मनवाल, विजय पंत, संगत रौथाण और दीपक नेगी को जिला मंत्री बनाया गया है। जबकि गणेश बिष्ट को कोषाध्यक्ष, आशीष सिंह को मीडिया प्रभारी, पंकज बुटोला को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया है। इसके अलावा अभिलाषा पंवार, सूरज नौटियाल व कुलदीप जोशी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा युवा मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं, जिसमें नितेश बिष्ट को रुद्रप्रयाग नगर व गौरव सिंह को ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि सचिन पुरोहित को तल्लानागपुर, प्रेम सिंह को सतेराखाल, दीपक रावत को तिलवाड़ा-सुमाड़ी, अनिल सेमवाल को जखोली, महिपाल भंडारी को अगस्त्यमुनि ग्रामीण, मनोज नेगी को ऊखीमठ नगर और रवि पांडे को गुप्तकाशी मंडल अध्यक्ष चुना गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें