फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ढोल-दमौ’ से माता अनसूया मेले की दिलाई याद

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ढोल-दमौ’ गीत इन दिनों यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। रिलीज होने के पांच दिनों के भीतर ही पांच लाख से अधिक दर्शक इस गीत को देख चुके है। युवाओं की टीम ने इस गीत के जरिए उत्तराखंड की खूबसूरती के साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाजों को भी बखूबी समझा व बताया है। गीत माता अनसूया मेले में फिल्माया गया है।
विज्ञापन

ढोल-दमौ की थाप, मसका बाज बजौण, थड्या-चौफला लगौण.. गीत को शिवम भट्ट ने लिखा है। गाने के बोल हर किसी के दिल को छू रहे है। जबकि एलबम में मुख्य भूमिका में अभिनेता संजू सिलोड़ी व सतेंद्र सकलानी और अभिनेत्री नताशा, प्राची के अभिनय को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। अभिनेता संजू सिलोड़ी व सतेंद्र सकलानी ने कहा कि थौले मेेले उत्तराखंड के लोगों को आपस में बांधे रखते है। आज भी यह परंपराएं जीवित रहने से प्रवासी अपने गांव की ओर रुख करते है। इसलिए इन परंपराओं को आगे भी जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी। बताया कि गीत के जरिए उन लोगों के मनोभावों को प्रदर्शित किया गया है, जो उत्तराखंड से बाहर रहते हैं, लेकिन उनके मन में हमेशा अपनी संस्कृति रची-बसी रहती है। अरविंद सेमवाल द्वारा तैयार किए गए वीडीयो एलबम में सौरभ मैठाणी, दर्शन फरस्वाण व मेघना चंद्रा ने गीत को अपने स्वर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें