फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त के तबादले पर भाजपा पार्षदों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
नगर निगम गेट पर मेयर को मिठाई खिलाते पार्षद। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर आयुक्त जयभारत सिंह का हरिद्वार स्थानांतरण होने पर बृहस्पतिवार को नगर निगम गेट पर भाजपा पार्षदों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। पार्षदों ने कहा कि पिछले करीब साढ़े तीन महीने से नगर आयुक्त के स्थानांतरण की मांग को लेकर वे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने नगर आयुक्त के तबादले को पार्षदों के आंदोलन की जीत करार दिया।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त ने निगम कार्यालय में आने के लिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद पार्षद निगम कार्यालय में प्रवेश नहीं कर रहे थे जिस कारण वे नगर आयुक्त को हटाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय को जा रहे मेयर रामपाल सिंह को भी मिठाई खिलाई। पार्षदों ने कहा कि नगर आयुक्त का स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार सुबह पार्षद एक-साथ नगर निगम कार्यालय में प्रवेश करेंगे। वहां पार्षद सुशील चौहान, किरन राठौर, रजनी रावत, विधान राय, प्रमोद शर्मा, निमित शर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि भुवन गुप्ता, महेंद्र आर्य, राकेश सिंह, शैलेंद्र रावत, विनय विश्वास, राजेश जग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें