फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जब तक चाहेगी पार्टी में बना रहूंगा : चौधरी

Sun, 22 May 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बागी विधायकों का भाजपा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी हाईकमान का निर्णय समझ से परे है।  ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भरत सिंह चौधरी ने यहां पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा चाहेगी, वह पार्टी में रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद के विकास को लेकर 27 मई से कलेक्ट्रेट में चार दिवसीय क्रमिक अनशन और 31 मई से आमरण अनशन शुरू करने की बात भी कही।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि वे भाजपा के हैं और जब तक पार्टी चाहेगी, बनें रहेंगे। कहा कि उन्हाेंने पार्टी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी होने के बावजूद जिला नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश समिति के लिए नामित नहीं किया। कहा कि जिला नेतृत्व उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिशें कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस व निर्दलीय चुनाव लड़ने से भी इंकार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि देहरादून में मुख्यमंत्री को 31 सूत्री मांगों का ज्ञापन  दिया है। जिसमें रुद्रप्रयाग डिग्री कालेज में बीए कक्षाएं और डिग्री कालेज जखोली में बीएससी कक्षाएं शुरू करना, कोट-घोलतीर मोटर मार्ग का शेष निर्माण पूरा करना, जवाड़ी-रौंठिया-सौरा पेयजल योजना का निर्माण पूरा करना सहित 31 मांगें हैं। चौधरी ने कहा कि वे इन मांगों के निस्तारण के लिए चार दिवसीय क्रमिक अनशन और फिर आमरण अनशन करेंगे।  प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह सिंधवाल, कैप्टन हरि सिंह राणा सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें