फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस रही भाजपा

Wed, 13 Jan 2016 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रदेश सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान ने कहा कि एकजुट होकर मिशन फतह ही भाजपा का लक्ष्य है।
विज्ञापन


 पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। तय किया गया कि 17 जनवरी को रुद्रप्रयाग पहुंच रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अगवानी खांकरा में की जाएगी। बैठक में दीपक डिमरी, शकुंतला जगवाण, सुरेंद्र जोशी, घनश्याम रतूड़ी, रामलाल चौधरी, भरत चौधरी, सुनील नौटियाल, दीपक रावत आदि मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष का करेंगे भव्य स्वागत
श्रीनगर। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के श्रीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की रणनीति तैयार की। जिलाध्यक्ष मुकेश रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अजय भट्ट पहली बार 16 जनवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे। बैठक में राकेश ध्यानी, जितेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल, अनूप बहुणा, सागर अग्रवाल, विजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें