फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरदार की जनता ने किया प्रभारी मंत्री का घेराव

Mon, 25 Jan 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भरदार क्षेत्रांतर्गत लंबित मोटर मार्गों के निर्माण व पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता ने जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का भी घेराव किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

उन्होंने कहा कि यदि 31 मार्च तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो क्षेत्रीय जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरु करेगी।


सोमवार को भरदार क्षेत्र में लंबित विभिन्न सड़कों, रौठिया-जवाड़ी पेयजल योजना व भरदार पेयजल योजना निर्माण में हो रही देरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय जनता ने रुद्रा बैंड से मुख्य बाजार होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया।

 इस दौरान आंदोलनकारियों ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल होने जा रहे प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का भी घेराव किया और लगभग आधे घंटे सड़क पर जाम लगाए रखा। प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।


इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से जनता सड़क व पानी की मांग कर रही है, लेकिन शासन-प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। जिससे जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता भरत सिंह चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, भरदार जन विकास मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, प्रधान बर्सू सुरेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिलोक रावत, जसपाल भारती, विकास डिमरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें