फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ‘आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ’

Fri, 05 Jan 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। परियोजना निदेशक विमल कुमार ने बैंक प्रबंधकों और विभागीय अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों के ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम हैं वे अपनी कार्ययोजना तैयार करते हुए आगामी तीन महीने में लक्ष्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में परियोजना निदेशक ने बैंक और समिति के सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जन कल्याण एवं उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। इस मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक चतर सिंह, पीके गोयल, श्रेयांश जोशी, जिला उद्योग महाप्रबंधक महेश प्रकाश, आरसेटी के निदेशक किशन सिंह रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें