फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो’

Tue, 29 Dec 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजित शिक्षक समिति ने बेसिक विद्यालयों से एलटी में समायोजित शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक सहित सीईओ रुद्रप्रयाग को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन



समिति के जिलाध्यक्ष एमएस रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि जनपद में बेसिक स्कूलों से एलटी में समायोजित शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान के मामले वर्ष 2011 से लंबित चल रहे हैं। जबकि देहरादून व चमोली जनपद में इस तरह के अधिकांश मामले निस्तारित कर दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग में जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभागीय उच्च अधिकारियों के सम्मुख अपना पक्ष प्रस्तुत करने के बाद भी समायोजित शिक्षकों की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन



कहा कि चयन/प्रान्नत वेतनमान की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जहां उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं वरीयता क्रम भी प्रभावित हो रहा है।

बैठक के उपरांत अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल और सीईओ रुद्रप्रयाग को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

बैठक में बीबी भट्ट, विजयानंद सेमवाल, आरपी थपलियाल, विनोद खंडूडी, पदमा भट्ट, रोशन लाल शाह, गोपाल सिंह नेगी, हर्षवर्धन शुक्ला, शशिपाल सिंह रावत और एमएस रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें