फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनझा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी गईं मतपेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संभावित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मतपेटियों को एएनझा कॉलेज में बनाये स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए पीएसी कर्मी तैनात करने के साथ ही सीसीटीवी लगाए गए हैं। 21 अक्तूबर को मतगणना के दिन इन मतपेटियों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में रुद्रपुर और गदरपुर ब्लॉक में शनिवार को मतदान हुआ। रात करीब नौ बजे तक पोलिंग पार्टियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को रखा गया है। स्ट्रांग में सात पीएसी जवानों और फायर ब्रिगेड के साथ ही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर को रुद्रपुर ब्लॉक की मतगणना आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें