फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सेना के ट्रक और कार में टक्कर, पांच घायल

Wed, 03 Jun 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दो की स्थिति गंभीर, बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर नरकोटा में बुधवार दोपहर सेना के ट्रक और एक कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।
घटना बुधवार दोपहर की है। सेना का ट्रक रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा था और कार चमोली की ओर जा रही थी कि नरकोटा में दोनों की टक्कर हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एस द्विवेदी ने बताया कि जितेंद्र सिंह (25) निवासी देवाल चमोली, सुशीला देवी (40) निवासी लोहाजंग चमोली गंभीर घायल थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि घायल शांति देवी (45), भावेश (15) निवासी चांदपुर गढ़ी चमोली, हिमांशु (14) निवासी लोहाजंग को चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी उपाध्यक्ष के वाहन पर गिरा सूखा पेड़

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र के नए बस अड्डा स्थित जन कल्याण अस्पताल के समीप बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवान का वाहन खड़ा था। तभी शाम छह बजे एक सूखे जर्जर पेड़ का हिस्सा अचानक उनके वाहन पर गिर गया। हादसे में वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है। गनीमत रही घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था। सूचना बीकेटीसी के उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें