फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन

Mon, 27 Oct 2025 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए अब छात्र 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 30 नवंबर तक खुला रहेगा। पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान कोई भी समस्या आने पर गूगल मीट के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग टीआर मलेठा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक करीब 3 हजार छात्र-छात्राएं समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर चुके हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 2 हजार के करीब था। मलेठा ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल अब 30 नवंबर तक खुला रहेगा। इस अवधि में छात्रवृत्ति आवेदन, पंजीकरण एवं संबंधित कार्यों को पूरा किया जा सकता है। छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जो हर दिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उपलब्ध होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें