चोपता(तल्लानागपुर)। सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने राजकीय इंटर काॅलेज घिमतोली में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में बताया। साथ ही स्कूली बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
राइंका परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चौकी प्रभारी दुर्गाधार कुलेंद्र सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियम, कानून एवं प्रावधानों के बारे में बातया। उन्होंने सड़क दुर्घटना के समय गुड समेरिटन (अच्छा व्यक्ति) यानि दुर्घटना पीड़ित की तत्काल मदद के लिए आगे आने वाले व्यक्ति के रूप में काम करने को कहा। कहा कि गुड समेरिटन को पुलिस प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव व साइबर क्राइम से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। संवाद