रुद्रप्रयाग। जिला उद्योग केंद्र की ओर से जिला स्तरीय उत्कृष्ट उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए उद्यमी अपनी ओर से तैयार उत्पाद जरूरी दस्तावेजों के साथ उद्योग केंद्र कार्यालय में 20 फरवरी तक जमा करा दें।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने बताया कि जिला स्तरीय हथकरघा, हस्तशिल्प व लघु उद्योग के क्षेत्र के उद्यमियों के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार चयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए आवेदनपत्र आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में उत्कृष्ट उद्यमी को 6 हजार, द्वितीय को 4 हजार व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद