फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बैडमिंटन के अंडर-19 में अनुराग जीते

Fri, 13 Nov 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में वैक्सीन मैन स्वर्गीय चंद्र वल्लभ बेंजवाल की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान हुई अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिता में अनुराग नेगी ने बाजी मारी। ओपन डबल्स में प्रेरित और सूरज ममगाईं की जोड़ी विजेता रही जबकि 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ओपन डबल्स मुकाबले में नवीन बिष्ट और विक्की कुंवर की जोड़ी ने खिताब जीता।
विज्ञापन

समापन समारोह में खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। इस मौके पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, जिला खेल प्रभारी मनोज चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, ललित मोहन बेंजवाल, रेफरी अमित और बीपी बमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें