अगस्त्यमुनि । पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त्य पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को नमामि गंगे की टी-शर्ट एवं टोपी वितरित की गई जबकि अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जूट बैग भी भेंट किए गए। प्रतियोगिता में अंश ने प्रथम, कुमारी सिमरन ने द्वितीय तथा मयंक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. ममता भट्ट ने छात्र-छात्राओं को पॉलिथीन के उपयोग से बचने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ममता थपलियाल ने विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।