फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मेला आयोजन के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा

Mon, 03 Feb 2025 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत बैंरागणा में आयोजित चार दिवसीय बच्छणस्यूं कषि एवं विकास महोत्सव का स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेला आयोजन के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही आगामी समय में मेले को भव्य रूप से मनाने में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही नई पीढ़ी को लोक संस्कृति के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने मेला स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ की लागत से निर्मित सिरोहबगड़-खेड़ाखाल-नवासू लिफ्ट पंपिंग योजना से क्षेत्र के 41 गांव व तोक को जलापूर्ति करेगी। मेला समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश चंद्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप मालसी, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, अजय सेमवाल और बीबी ममगाईं आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें