जलसंस्थान विभाग के ईई से पेयजल संकट दूर करने की मांग करते हुए।
- फोटो : amar ujala
पेयजल संकट से जूझ रहे जखोली ब्लाक, भरदार पट्टी के महिलाओं ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कहा कि गांव में पेयजल संकट के चलते बोर्ड परीक्षा वाले बच्चे भी पढ़ाई छोड़कर दूरस्थ प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रहे है। गुस्साएं ग्रामीणों जल्द पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी के ग्राम पंचायत दरमोला के धेडा तोक में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट बना हुआ है। महिला मंगल दल अध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों ने समस्या के निस्तारण को रुद्रप्रयाग पहुंचकर जलसंस्थान विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कहा कि लंबे समय से तोक में पेयजल सप्लाई बाधित है। वे दूरस्थ प्राकृतिक स्रोतों से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
बताया कि गांव व तोक के लिए विभागीय योजना शोपीस बनी हुई है, जिस पर कभी-कभार ही सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों ने कह कि इन हालात में सबसे अधिक परेशानी मवेशियों को पर्याप्त पानी जुटाने में हो रहे है। उन्होंने विभागीय योजना पर त्वरित सप्लाई की मांग की।
इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि दरमोला-धेडा तोक की पेयजल लाइन स्रोत से ही टूट गई है। योजना की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। एई व जेई को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए हैं। घेराव करने वालों में लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, सीमा देवी, संगीता पंवार, रिंकी देवी, बीना, लता, पूर्णी देवी आदि मौजूद थी।