फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा महिलाओं का गुस्सा

Sun, 02 Apr 2017 09:12 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
गांव से जुलूस लेकर धरनास्थल पहुंची महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार रातभर क्षेत्र की करीब ढाई सौ महिलाएं मुख्य बाजार में शराब की दुकान के विरोध में धरने पर बैठीं रहीं। इधर, रविवार को ग्राम पंचायत पालीफाफंज की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस व प्रशासन की ओर से महिलाओं को रातभर स्वयं के हाल पर छोड़ा गया। मौके पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इधर, केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


रविवार को शराब की दुकान के विरोध में ग्राम पंचायत पालीफाफंज की महिलाएं जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंची और ठेके के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद वे मुख्य बाजार पहुंची, जहां डंगवाड़ी, भटवाड़ी, बंजपाणी, गांधीनगर, मस्तोली, पेंज, किमाणा, पठाली, डुंगर, सेमला, चुन्नी व मंगोली गांव की महिलाएं धरने पर बैठीं हुई थीं। उन्होंने आंदोलनरत महिलाओं को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण ने कहा कि सार्वजनिक स्थल व बस्ती क्षेत्र में ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ, तो वे आत्मदाह के लिए बाध्य होंगी।

सभा को सभासद दुर्गा देवी, यशोदा देवी, प्रधान विजयलक्ष्मी तिवारी, जसु देवी ने भी संबोधित किया। इधर, उप जिलाधिकारी देवानंद ने बताया कि वे स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं। वहीं ऊखीमठ पहुंचे विधायक मनोज रावत ने आंदोलन को समर्थन दिया है। रविवार को थानाध्यक्ष केएस बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम धरना स्थल के निकट जमी रही।
विज्ञापन


ठेका विरोधी संगठन बनाया
ठेके के विरोध में दो दिन से धरने पर बैठी आंदोलनरत महिलाओं ने पंचगाई शराब विरोधी महिला संगठन बनाया है, जिसमें सतेश्वरी देवी को अध्यक्ष, उर्मिला देवी को उपाध्यक्ष, दुर्गा देवी को महासचिव व कुशमा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है, जबकि धूमा देवी को संरक्षक बनाया गया है। दस सदस्य भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें