फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हेमकुंड जा रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों में हुआ विवाद

Thu, 09 Jul 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तिलणी के समीप बुधवार देर शाम हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे बाइक सवार सिख यात्रियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाइक सवार सिख यात्री और वाहन में सवार स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद के बाद यात्री आगे निकल गए लेकिन पीछे आ रहे उनके साथियों और स्थानीय युवकों के बीच फिर विवाद बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त किया। इसके बाद यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें