फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा के लिए पहले दिन से हो सकती है हवाई सेवा शुरू

Sat, 07 May 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के लिए दस हेली कंपनियों को हेलीकाप्टर संचालन की अनुमति मिल गई है। संभावना है कि यात्रा के पहले दिन से धाम के लिए गुप्तकाशी सहित अलग-अलग हेलीपैड से हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही हेली कंपनियों को केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन


10 हेली कंपनियों के हेलीकाप्टर संभवत: पहले दिन से ही केदारनाथ के लिए उड़ान भरना शुरू कर देंगे। कंपनियों के हेलीकाप्टर, गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मस्ता, शेरसी, मैखंडा आदि हेलीपैड से संचालित होंगे। बताया जा रहा है कि शासन को 21 कंपनियों ने आवेदन भेजे थे।

बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा में पहुंचे 1 लाख, 54 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इनमें हेलीकाप्टर से धाम पहुंचने वालों की संख्या 74 हजार से अधिक थी। बीते वर्ष 13 हेली कंपनिया आई थी। हालांकि इनमें से कुछ एक माह बाद और अन्य जून में हुई बारिश के बाद लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों को मिली अनुमति
हिमालयन हेली सर्विस, डेक्कन, पिनेकल, सार एविएशन, पवनहंस, एरा एयर, ट्रांस भारत, यूटिएयर, हेरीटेज और आर्यन एविएशन।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें