फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि, औद्यानिकी एवं पर्यटन विकास मेला शुरू

Tue, 15 Dec 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय कृषि, औद्योनिकी एवं पर्यटन विकास मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने मेला आयोजन के लिए पांच लाख रुपये दिए जाने सहित कई घोषणाएं भी की।
विज्ञापन



दीप प्रज्ज्वलन के साथ मेले का शुभारंभ करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि सरकार पहाड़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि जैविक खेती से काश्तकारों की आर्थिकी को बढ़ाने के साथ प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाया जाएगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने जखोली में आईटीआई खोलने, आगामी सत्र से राजकीय डिग्री कॉलेज जखोली में विज्ञान संकाय शुरू करने, तेंदवाल-जाखणी-भणगा, चिरबटिया-त्यूंखर-लौंगा और रतनगढ़-भणगा-कुन्वाली मोटर मार्ग की स्वीकृति सहित कई अन्य घोषणाएं भी की।
विज्ञापन



इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण ने भी विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विकास के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही।

ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी रावत की अध्यक्षता और ज्येष्ठ उप प्रमुख चैन सिंह पंवार के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, मेला संयोजक कपूर सिंह पंवार, गजेंद्र राणा, पूर्व प्रधान शिवराज सिंह पंवार आदि थे।

भरतवाण की जागरों पर थिरके
तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ पर लोक गायक प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम ने पहाड़ की संस्कृति के साक्षात दर्शन कराए। जै मां मठियाणा देवी.. से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए लोक गायक भरतवाण द्वारा माता दुर्गा भवानी, तुम्हरी खुद मां, मोहना तेरी मुरली बाजी, सरुली मेरु जिया लगी गे. आदि प्रस्तुतियां दीं, जिस पर मेलार्थी खूब थिरके।

नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत
सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के नहीं पहुंचने पर रोष जताया। ललिता प्रसाद भट्ट ने कहा कि पिछले तीन वर्ष से मेला समिति द्वारा प्रतिवर्ष उद्घाटन के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है लेकिन न विजय बहुगुणा आए और न हरीश रावत।
विज्ञापन


कहा, मुख्यमंत्री द्वारा जनता से यह छलावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्ष 2017 में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें