फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कौशल विकास बढ़ाने के लिए गुप्तकाशी एवं भिकियासैंण महाविद्यालयों के बीच हुआ समझौता

Sun, 23 Aug 2026 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। श्री गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी व डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय, भिकियासैंण अल्मोड़ा के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ।
विज्ञापन

इस समझौते का प्रमुख उद्देश्य दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना, कौशल विकास, भाषायी एवं सांस्कृतिक समझ तथा अकादमिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। समझौता ज्ञापन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को उभरती हुई तकनीकों एवं रोजगार की बदलती आवश्यकताओं से परिचित कराने पर विशेष बल दिया गया है। दोनों संस्थान विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं के अवसर उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय, भिकियासैंण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना, गुप्तकाशी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मो. शादाब आलम एवं डॉ. मनोरम मित्रा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें