फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खेलों में अगस्त्यमुनि ब्लॉक का रहा दबदबा

Thu, 09 Oct 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हुई माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में अगस्त्यमुनि और बालिका वर्ग में ऊखीमठ विकासखंड विजेता बना।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए खेलों के अंडर-17 में बालक और बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि ब्लाॅक ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक में जखोली और बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि जीता। वहीं खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 के दोनों वर्गों में अगस्त्यमुनि, अंडर-17 वर्ग में जखोली ब्लॉक विजेता बना। अंडर-19 के बालक में जखोली और बालिका में ऊखीमठ विजेता बना। अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट ने किया। बीईओ अतुल सेमवाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अउराइंका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य संजय सजवाण ने की। इस दौरान राबाइंका अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्या रागनी नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, ब्लॉक समन्वयक शेर मोहम्मद, योगंबर कंडारी, नवेंद्र रावत, अमित प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें