रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सुमेरपुर रतूड़ा में कक्षा छ से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें न्याय पंचायत के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूना के आदि रावत ने पहला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर के भावेश ने दूसरा और राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा की आकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी रुद्रप्रयाग की पावनी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा की सृष्टि और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूना की सृष्टि, क्विज में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा की आकांक्षा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के तुषार और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कलना की पायल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम समन्वयक एवं सतेराखाल के सीआरसी चैतन्य कुकरेती, न्याय पंचायत सुमेरपुर के समन्वयक रोहित कंडारी, रणवीर सिंधवाल, नितिन गौड़, बृजमोहन, ममता लिंगवाल, रेखा डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद