फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की

Wed, 30 Sep 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से पर्यावरण मित्रों और मोहल्ला स्वच्छता समितियों के सदस्यों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में सफाई कर्मियों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें