फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: नितेश हत्याकांड के बाद कार्रवाई, ट्रांजिट कैंप कोतवाल और आवास विकास चौकी प्रभारी हटाए

Sun, 15 Nov 2026 05:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

नितेश हत्याकांड और मुख्य हमलावर के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। जिसके बाद अब बड़ी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में मोबाइल शॉप संचालक नितेश की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धरमवीर सोलंकी और आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र को हटा दिया है। दोनों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, धरमवीर सोलंकी को ट्रांजिट कैंप से हटाकर एएनटीएफ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रमेश तनवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

UK Top News: औली-बदरीनाथ में बर्फबारी, सीएम की बड़ी घोषणा, जंगल सफारी शुरू, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़
विज्ञापन


वहीं, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र को किच्छा की दरऊ चौकी भेजा गया है। दरऊ चौकी प्रभारी पवन जोशी अब आवास विकास चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे। नितेश हत्याकांड और मुख्य हमलावर के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


क्षेत्र में लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग भी उठ रही थी। ऐसे में हुए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस की और से तबादलों की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें