फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: नरकोटा में हादसा, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Mon, 02 Nov 2026 05:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

सोमवार दोपहर स्कॉर्पियो नरकोटा में अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार दोपहर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुशांत शर्मा (32) पुत्र किशन शर्मा निवासी रुद्रप्रयाग घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दोपहर 3:23 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमों को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, विधायक का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

घायल को 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। मौके पर टीआई कैलाश चंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें