फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आप केदारनाथ उप चुनाव व निकाय चुनावों में उतारेगी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



रुद्रप्रयाग। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि केदारनाथ विस के उप चुनाव एवं निकाय चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। उन्होंने चुनाव के लिए संयोजक एवं सह संयोजक भी नियुक्त किए।

जिला मुख्यालय स्थित काली कमली धर्मशाला में बैठक के दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। केदारनाथ विस में होने वाले उप चुनाव एवं नगर पालिका व निकाय चुनाव में प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे, इसके लिए कार्यकर्ता मिलकर काम करें।
विज्ञापन




बैठक में केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए उप समिति का गठन किया गया। इसमें पुरुषोत्तम चंद्रवाल को संयोजक व डॉ. सुनील भट्ट को सह संयोजक बनाया गया। उप समिति अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका रुद्रप्रयाग के लिए जोत सिंह बिष्ट को संयोजक व देवेंद्र बिष्ट को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल, गणेश भट्ट, कांता प्रसाद ढौंडियाल, प्यास सिंह नेगी, अरविंद पंवार, अमन कुमार, कैलाश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें