रुद्रप्रयाग। जिला न्यायालय और ब्राह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न वादों के कुल 85 मामलों का समझौते के तहत निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के कुल 11 मामलों का आपसी सुलह समझौते के तहत निस्तारण किया गया, इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीनियर डिवीजन सिविल जज और सिविल जज जूनियर डिवीजन सहित कुल तीन पीठ गठित थीं। वादों के निस्तारण में दौरान कुल 1906489 रुपये समझौता राशि वसूली गई। दूसरी तरफ बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में तीन पीठ गठित थीं, इसमें 63 वादों का निस्तारण करते हुए 31 लाख, दो हजार 490 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।