फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने फूंके बिजली के बिल

Fri, 22 Jan 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
 आम आदमी पार्टी ने ऊर्जा निगम की ओर से बिजली के दरों में बढ़ोत्तरी के साथ ही बिना रीडिंग के बिल देने पर शुक्रवार को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन आयोजित किए।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि निगम बिना मीटर रीडिंग के बिल देकर भी लोगों को करंट पहुंचा रहा है।

 डिजिटल मीटरों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बिजली के बिल फूंक कर आक्रोश जताया।

पौड़ी। यहां विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के ईई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर बिजली के बिल जलाए। कार्यक्रम में श्याम बाबू पांडे,  विजय मोहन रावत, रणवीर सिंह रावत ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी जनता को बिजली के बिलों की मार झेलनी पड़ रही है।

सरकार ने जो इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए हैं वह बिजली की खपत को अतिरिक्त बढ़ा रहे हैं। बिना रीडिंग के बिल भेजने से उपभोक्ताओं को चूना लग रहा है। इस दौरान ठाकुर सिंह, दिनेश चंद्र, गुसाई सिंह, अव्वल सिंह, जगमोहन सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। आप कार्यकर्ताओं ने जिला पर्यवेक्षक भास्कर चुग के नेतृत्व में तिलवाड़ा व सुमाड़ी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में बुद्धिबल्लभ ममगाईं, नरेंद्र बिष्ट, कैलाश जोशी, प्यार सिंह नेगी, अरविंद नेगी, प्रकाश पंवार, जयकृष्ण भट्ट आदि शामिल थे।

प्रदर्शन से पहले जिला मुख्यालय में पत्रकारों से आप के जिला पर्यवेक्षक भास्कर चुग ने कहा कि राज्य सरकार खनन व शराब माफियाओं को निरंतर संरक्षण दे रही है, इसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।

गोपेश्वर में एसडीओ को घेरा
गोपेश्वर। बिजली बिलों में गड़बड़ी रोकने और नियमित मीटर रीडिंग की मांग पर आप कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के एसडीओ का घेराव किया।

पार्टी के जिला संयोजक चंद्रशेखर भट्ट, अनूप रावत और कमल सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हरीश नेगी, हिमांशु बिष्ट, दर्शन सिंह रावत, राजेश शाह, शक्ति ध्यान चंद्र, नंदन कुनियाल, विजय, संजय, संतोष, मनीष, गौतम, सोनू, अतुल, राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें