फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराईं गांव में तीन माह से पेयजल सप्लाई ठप

Thu, 21 Jan 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बच्वाड़ के राजस्व ग्राम सिराईं में नवंबर से पेयजल लाइन सूखी पड़ी है। गांव के 40 परिवार दूरस्थ स्रोतों से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द पेयजल सप्लाई की मांग की है।


ग्राम प्रधान शशी देवी, विनोद थपलियाल, एमपी थपलियाल, देवेश्वर प्रसाद गोदियाल का कहना है कि बीते वर्ष 22 नवंबर से गांव में पेयजल सप्लाई ठप है।

स्टोर टैंक से लेकर पूरी लाइन सूखी है। विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी सप्लाई बहाल करने के बजाय विभाग पानी के बिल भेजने पर लगा है।

इधर, मयाली में भी कई उपभोक्ताओं ने बीते तीन माह से कई निजी कनेक्शनों पर सप्लाई ठप होने की शिकायत की है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जेई को समस्या निस्तारण के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें