फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के केंद्रों में बनने लगे हैं आधार कार्ड

विज्ञापन
रुद्रपुर के मुख्य डाकघर में बने आधार केंद्र में लोगों के आधार कार्ड बनाती कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन में सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड नहीं बनने और नवीनीकरण न होने की दिक्कतों का समाधान हो गया है। अमर उजाला में छपी खबर के बाद डाकघरों में पांच आधार केंद्रों में आधार कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के डाकघरों में यूआईडीएआई की ओर से आधार केंद्र खोलने के निर्देश मिलने के बाद भी अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते आधार केंद्रों को नहीं खोला गया था। परेशान लोगों को डाकघर के कर्मचारियों की ओर से एक या दो हफ्ते बाद आधार केंद्र में आने की बात कही जा रही थी। अमर उजाला ने तीन जुलाई के अंक में निर्देश मिलने के बाद भी डाकघर में नहीं खुले आधार केंद्र शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने जिले के डाकघरों में स्थित पांच केंद्रों को खोल दिया है। रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, खटीमा और जसपुर के डाकघरों के आधार केंद्रों में कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते सेंटरों में मात्र 20 आधार कार्डों को ही बनाया जा रहा है। लेकिन लोगों के आधार कार्ड में नवीनीकरण व बदलाव करने की सहूलियत मिल गई है। डाकघर निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि अमर उजाला में खबर छपने के बाद से ही डाकघरों के आधार केंद्रों को खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बचाव के चलते लोगों के लिए आधार केंद्रों के उपकरणों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें