ऊखीमठ। विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही एक स्थायी फैब्रिकेटेड स्वास्थ्य इकाई का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 40 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर ग्रामीण निर्माण विभाग को भेज दी गई है।
22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले 15 दिनों में करीब 400 लोग जांच करा चुके हैं और यहां रोजाना औसतन 25-30 ओपीडी हो रही है। मगर वर्तमान में केंद्र अस्थायी भवन में सिर्फ एक फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य मित्र के भरोसे चल रहा है। सीएमओ डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि स्थायी भवन बनते ही यहां डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी। नए भवन में स्वास्थ्य केंद्र के साथ कर्मियों के लिए आवासीय कक्ष भी होंगे। स्थायी इकाई बनने से हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अब सीमित संसाधनों के बजाय उचित चिकित्सा लाभ मिल सकेगा। संवाद