फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ जलाशय में नहाने आए छात्र की डूबकर मौत

विज्ञापन
गूलरभोज के मृतक राजू सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गूलरभोज। दोस्तों के साथ गूलरभोज बौर जलाशय में मस्ती करने आए छात्र की डूबकर मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम चितरंजनपुर नंबर एक थाना दिनेशपुर निवासी गुरमेल सिंह का इकलौता पुत्र राजू सिंह (20) मातृभूमि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह सोमवार को गांव के चार दोस्त पिंटू मलिक, विनय कृष्ण सरकार, मिथुन मलिक और राकेश सरकार के साथ बौर जलाशय में नहाने गया था। विनय कृष्ण सरकार ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बौर जलाशय में माइल स्टोन संख्या 8.7 के पास वे सभी पानी में उतरे। अपने साथ लाई गई रबर की ट्यूब के सहारे वह लोग नहा रहे थे। थोड़ी देर बाद उन लोगों से थोड़ी दूर पर नहा रहा राजू अचानक डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर मचाने पर ग्रामीण और सूचना पर गदरपुर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, पंकज सजवाण और महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तीन घंटे के बाद शव को जलाशय से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है।
बौर जलाशय में नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
गूलरभोज। बौर जलाशय को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश से लेकर जिलास्तर तक कार्यवाही चल रही है। लेकिन बदइंतजामी और सुरक्षा के प्रबंध न होने से लगातार हादसों में लोगों की डूबने से जा जाती है। जलाशय में नहाने के दौरान लगातार हो रहे हादसों के बाद भी संबंधित विभाग नहीं जाग रहा है।
विज्ञापन

दरअसल कोई भी त्योहार या अवकाश का दिन हो, यहां लोगों की बेहिसाब भीड़ जुटती है। एक तरफ बड़ा जलाशय और दूसरी ओर पार्क लोगों को सुकून देता है। यहां बनी हट (सीमेंटेड झोपड़ियां) में युवक खुलेआम शराब पीते हैं। शराब पीने के बाद जलाशय में नहाने का शौक रखने वाले कई युवा अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं। कई लोगों की जलाशय में डूबने से जान भी जा चुकी है। स्थानीय कर्मियों के मना करने पर कई बार युवा नहाने की जिद में इन लोगों से उलझ जाते हैं। सोमवार को चितरंजनपुर का युवक भी दोस्तों के साथ नहाने आया था और डूबने से उसकी मौत हो गई। सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम न होने के कारण यहां कोई भी कहीं भी नहाने लग जाता है। पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिस चौकी, गोताखोर, लाइफ जैकेट, मोटर बोट सहित और सुरक्षा के कई इंतजाम होने जरूरी हैं।
विज्ञापन

बौर जलाशय में डूबने वालों की हुई मौत
वर्ष 2012 में अग्रसेन कॉलोनी रुद्रपुर निवासी अमित शर्मा।
वर्ष 2013 में बिलासपुर का एक युवक।
वर्ष 2015 में गूलरभोज के नई बस्ती निवासी मिथुन बैरागी।
27 जून 2015 को चक्कीमोड़ निवासी हिमांशु मेहरा।
9 मई 2016 को गदरपुर के वार्ड नंबर एक भोला कॉलोनी का दानिश अली।
24 अगस्त 2017 को शक्तिफार्म निवासी संजू विश्वास।
24 अप्रैल 2018 को जसपुर के पतरामपुर निवासी बलजिंदर।
15 अगस्त 2018 को चक्कीमोड़, मजरा निवासी ललित मेहता।
23 जून 2018 को यूपी के दड़ियाल टांडा निवासी रिया।
8 जुलाई 2019 को दिनेशपुर के ग्राम चितरंजनपुर नंबर एक निवासी राजू सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें