गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। एनिमिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो अक्तूबर से चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में पल्स एनिमिया महाअभियान शुरू किया जाएगा। अभियान नौ अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर लोगों की जांच कर एनिमिया से प्रभावित लोगों की पहचान करेंगी और आवश्यकता के अनुसार दवा उपलब्ध कराएंगी।
चमोली के सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि अभियान के तहत लोगों की हीमोग्लोबिन जांच और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वहीं रुद्रप्रयाग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के अभिभावकों से अभियान के दौरान निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। संवाद