फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर गाय को मार डाला

Tue, 03 Nov 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में भालू की सक्रियता बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह रुद्रप्रयाग रेंज के पाबौ-धनपुर बीट के पाबौ गांव में भालू ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर एक दूधारु गाय को मार डाला।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के 3 बजे रणबीर सिंह की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भालू ने गाय को मार डाला। जब रणबीर सिंह गोशाला गए तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में गश्त की। रेंजर संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही गश्ती दल को भी तैयार किया गया है। वहीं पशुपालक हो हुए नुकसान का उचित मुवावजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें