फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर श्रमिकाें का आंदोलन स्थगित

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्रम कानून के तहत न्यूनतम वेतन देने की मांग को लेकर संघर्षरत जल संस्थान के संविदा श्रमिकाें का आंदोलन अपर जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय महामंत्री मोहन पुरोहित और जिलाध्यक्ष अनिल लाल ने बताया कि अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल व अधिशासी अभियंता सुनील तिवारी ने संघ के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्हाेंने आश्वासन दिया कि माह मार्च के अंत तक नए कांट्रेक्ट पर श्रमिकाें को न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। श्रमिकाें का वेतन बैंक के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियाें ने कहा कि समझौते के अनुसार कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश सिंह पंवार, राकेश भट्ट, कुलवीर सिंह, दरबान सिंह, नीलम, रूपराम गोस्वामी, प्रकाश लाल, नरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें