फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2014 05:34 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सौंदा भरदार क्षेत्रांतर्गत एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौच व धमकी देने के आरोप में दो आरोपियाें को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सौंदा भरदार निवासी देवकी देवी ने अपने सगे जेठाें चैत सिंह व त्रिलोक सिंह पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने दोनाें आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सौंदा गांव में पहुंचकर दोनाें आरोपियाें को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपियाें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें