रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगाें और तीर्थ पुरोहिताें का कहना है कि केदारनाथ धाम की विषम परिस्थितियाें का सामना करने के लिए सड़क का निर्माण जरूरी है।
स्थानीय निवासी सुंदर लाल सेमवाल, बलवीर रावत, यशवीर सिंह, माहेश्वर प्रसाद आदि का कहना है कि गत वर्ष केदारनाथ त्रासदी के कारण पूरे क्षेत्र में विषम परिस्थितियां बनी हुई है। पैदल मार्ग पर हल्की बारिश होते ही आवाजाही प्रभावित हो रही है। जिस कारण यात्रा को रोकना पड़ रहा है। उन्हाेंने बताया कि केदारनाथ धाम को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पूर्व में ही कई बार आंदोलन किया गया था। लेकिन हर बार शासन स्तर से केवल आश्वासन ही दिया गया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा।