फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगाें ने लगाई बोलेरो पर आग

Sun, 05 Jan 2014 05:46 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नारायणकोटी गांव में अज्ञात लोगाें ने बृहस्पतिवार को एक बोलेरो पर आग लगा दी। वाहन स्वामी को सुबह घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

वाहन स्वामी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि अन्य दिनाें की भांति वे बृहस्पतिवार शाम को वाहन नारायणकोटी में पार्क कर घर चले गए थे, लेकिन सुबह देखा तो वाहन जला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। चौकी प्रभारी गुप्तकाशी अजय जाटव ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें