फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत चिकित्सकों की तैनाती का विरोध

Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रदेश में रिक्त एलोपैथिक चिकित्सकाें के पदों में से सौ पदाें पर दंत चिकित्सकाें की तैनाती करने के निर्णय पर फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने आक्रोश जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार के इस निर्णय के बाद स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने के बजाए और अधिक बदतर होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आयोजित एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष विवेक खन्ना ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एलोपैथिक चिकित्सकाें के स्थान पर डेंटल सर्जन की तैनाती का निर्णय बेतुका है। इसके स्थान पर फार्मेसिस्टाें की तैनाती की जानी चाहिए। इसके लिए फार्मेसिस्ट के पास बीफार्मा या एमफार्मा की डिग्री होनी अनिवार्य करनी चाहिए। बैठक में कविता, महामंत्री रमेश भट्ट, दीपेंद्र बिष्ट, दीपक नेगी और मनीष तिवारी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें