फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जनपद में 92 गांव और चार निकाय वार्ड हुए टीबी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाया गया अभियान
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 44 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों और निकाय के चार वार्ड टीबी मुक्त घोषित किए गए। इन ग्राम पंचायत व वार्डों में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों के 51 गांव, जखोली में 11 ग्राम पंचायतों के 15 गांव और ऊखीमठ में 12 ग्राम पंचायतों के 26 गांवों के साथ ही अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के चार वार्ड शामिल हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम डाॅ. विमल गुसाईं ने बताया कि बीते वर्ष सितंबर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत 1000 आबादी वाली ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के मानकों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टीबी रोगी को पोषण सहायता मिलने की स्थिति को परखा गया, जिसके बाद मानकों पर उतरी पंचायतों की सूची को टीबी मुक्त घोषित करने के दावे के साथ पंचायतीराज विभाग को सौंपी गई। विभाग द्वारा इन दावों का निर्धारित मानकों के सापेक्ष पंचायत स्तर पर सत्यापन किया गया। इसके बाद इन क्षेत्रों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। जिले में इस वर्ष 108 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें