फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में हुई हल्की बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर। केदारनाथ और बदरीनाथ में शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ में सुबह से मौसम सामान्य था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान बादलों से घिर गया। अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक धाम में हल्की बर्फबारी हुई। द्वितीय व तृतीय केदार सहित जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य निचले इलाकों में शाम चार बजे के बाद धूल भरी आंधी के बाद कुछ देर के लिए ओलावृष्टि और 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

चमोली जिले में दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में अचानक आए परिवर्तन से मौसम में ठंडक आ गई है। गोपेश्वर में अपराह्न तीन बजे करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें