रुद्रपुर। जिला क्रिकेट लीग के सी ग्रुप के अंतिम मैच में मंगलवार को एमेनिटी ब्लू ने टैगोर क्रिकेट अकादमी शक्तिफार्म को 115 रन से करारी शिकस्त दी। एमेनिटी ब्लू के कप्तान अवनीश सुधा ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। कर अपनी टीम को विजयी बना दिया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से एमेनिटी मैदान में आयोजित लीग मैच में टॉस जीतकर एमेनिटी ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एवं अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे अवनीश सुधा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान 215 रन का स्कोर बनाया। जवाब में जवाब में शक्तिफार्म की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 35 ओवरों में 100 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। राजेश बिष्ट ने सर्वाधिक 61 रनों की पारी खेली। एमेटिनी ब्लू के लिए हरमन सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। वहां पर गौरव तिवारी, शशांक सिंह, आफताब आलम, महेंद्र रजवार, गुरजीत सिंह, सुखजीत सिंह आदि थे।