रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद भट्ट व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रेखा सेमवाल सहित अन्य कई लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। दो दिन पूर्व पौड़ी में इन सभी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए माल्यार्पण किया था।
एक जारी बयान में भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं। लोकसभा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को रुद्रप्रयाग जनपद से भारी बहुमत से जीत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही पार्टी संगठन को गांव व बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्य करना है। कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार बेहतर कार्य कर रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि भाजपा में अनुशासन व कार्यकर्ता का बखूबी सम्मान किया जाता है। भट्ट व सेमवाल के साथ पूर्व शिक्षक नेता त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मायाराम गोस्वामी, रमेश सिंह, अनसूया बड़थ्वाल, मुन्नी देवी, संगीता रावत, राजेंद्र प्रसाद, मोहन सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।