फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग खांकरा में साढ़े तीन घंटे तक रहा अवरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। खांकरा कस्बे के समीप रविवार को सिंचाई नहर के ओवर फ्लो होने से ध्वस्त खेतों का मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे साढ़े तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एनएच खंड के मजदूरों ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ कर दोपहर डेढ़ बजे यातायात बहाल किया। खांकरा में चित्रमति नदी के किनारे रेलवे विकास निगम डंपिंग जोन तैयार कर रहा है। इन दिनों यहां संपर्क मार्ग व पुश्ते का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए पानी नहर से लाया जा रहा है। मजदूरों के नहर को बीच से बंद कर देने से नहर के ओवर फ्लो होने से कई खेत ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे खांकरा कस्बे से करीब एक सौ मीटर आगे रुद्रप्रयाग की तरफ हाईवे पर भारी मात्रा में पानी सहित मलबा आने से यातायात ठप हो गया। ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी, पूर्व प्रधान नरेंद्र ममगाईं, बुद्धि बल्लभ ममगाईं की सूचना पर करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच खंड के मजदूरों ने हाईवे पर यातायात सुचारु किया। ग्राम प्रधान मलासी ने बताया कि रेलवे विकास निगम के ठेकेदार के मजदूरों द्वारा बिना अनुमति के नहर को बीच में अवरोधक की मदद से बंद कर प्लास्टिक पाइप से पानी कार्यस्थल तक पहुंचाया गया, ऐसे में आगे के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पाया और एक ही स्थान पर जमा पानी ओवर फ्लो होकर निकट के खेतों में भर गया। प्रभावित क्षेत्र में काफी बड़े हिस्से में जमीन धंस गई है, जिससे खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नहर के ओवर फ्लो से टूटे 10 खेतों का प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग भी रेलवे विकास निगम से की है। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नहर से हुए रिसाव के कारण हाईवे के ऊपरी तरफ बीस मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बाधित रहा। दूसरी तरफ रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें