फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। षडानन शिशु निकेतन व राउमावि देवनगर चोपड़ा में आयोजित विज्ञान मेला उड़ान व वार्षिकोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मेें अल्मोड़ा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के लिए जो भी जरूरी होगा उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि डीईओ प्राथमिक विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए मेहनत करने के लिए कहा। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश दुनियां व भारत में हुए वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नाटकों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी ने अल्मोड़ा में हुए राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्रतिभाग करने वाली कक्षा आठ की शिवानी बुटोला व कक्षा सात में अध्ययनरत अनादी कश्यप को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश चंद्र त्रिपाठी, भूपेंद्र भंडारी, अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ देवी प्रसाद थपलियाल, भाजयुमा महामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, प्रधान रमेश त्रिपाठी, प्रधान नरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, सुभाष पुरोहित, श्यामलाल भारती समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें